अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति –  इंडियाना शाखा

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति –  इंडियाना शाखाकी भारतीय वाणिज्य दूतावास और सामुदायिक नेताओं के साथ मिलन-गोष्टी

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति -इंडियाना ने 8 जनवरी 2023 को एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन और मेजबानी की जिसमें भारत के उप महावाणिज्यदूत (शिकागो), श्री टी.डी., भूटिया, कौंसल, श्री रंजीत सिंह (भारत के महावाणिज्य दूतावास, शिकागो), ग्रीनवुड मेयर, मार्क डब्ल्यू मायर्स, इंडियाना के प्रमुख सामुदायिक नेता (एचटीसीआई, आईएआई, टीएआई, टीएससीआई, बीएपीएस और केएआई के नेता) और अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति -इंडियाना के सलाहकार और हितैषी शामिल थे।

यह मिलन-गोष्टी विद्या सिंह (उपाध्यक्ष, अ. हि. स. इंडियाना शाखा) एवं डॉ. देवव्रत सिंह के निवास स्थान पर ग्रीनवुड, इंडियाना में हुई। डॉ. देवव्रत सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और उसके बाद डॉ. राकेश कुमार (अध्यक्ष, अ. हि. स. इंडियाना शाखा) ने सभी का अभिवादन करते हुए समिति के इतिहास और लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने अगली पीढ़ी के लिए हिंदी शिक्षा को बढ़ाने पर जोर दिया और सभी समुदाय के नेताओं और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों से समिति के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहायता और अ. हि. स. के आगामी अधिवेशन को सफल बनाने का अनुरोध किया। 

मार्क डब्ल्यू मायर्स ने अपने वक्तव्य में भारतीय समुदाय की सराहना की और धन्यवाद दिया। भारत के उप महावाणिज्यदूत (शिकागो), श्री टी.डी., भूटिया, और कौंसल, श्री रंजीत सिंह ने समुदाय का स्वागत करते हुए हिन्दी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Discover more from International Hindi Association Indiana Chapter

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading